एसएच हॉस्पिटल में लगा किडनी जांच शिविर, मिला परामर्श

Updated at : 05 Apr 2026 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
एसएच हॉस्पिटल में लगा किडनी जांच शिविर, मिला परामर्श

150 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवा दी गयी.

विज्ञापन

150 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवा दी गयी.

मेदिनीनगर. आबादगंज स्थित एसएच मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने रविवार को किडनी जांच शिविर का आयोजन किया. इसका उद्घाटन दिल्ली के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ धीरज कुमार, अस्पताल के निदेशक डॉ रोहित पांडेय, डॉ स्नेहा सुकृति, सीइओ रजनीकांत पांडेय, सेवानिवृत सीओ संतोष कुमार शुक्ला सहित अन्य अतिथियों ने किया. शिविर में करीब 150 मरीजों की जांच, परामर्श व नि:शुल्क दवा दी गयी. शिविर में डॉ धीरज कुमार ने किडनी रोग के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अनियंत्रित डायबिटीज और उच्च रक्तचाप किडनी की बीमारी के प्रमुख कारण हैं, जो धीरे-धीरे गुर्दों की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं. इसके अलावा दर्द निवारक दवाओं का अत्यधिक सेवन, किडनी संक्रमण, पथरी, अनुवांशिक बीमारियां और मोटापा भी इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं. उन्होंने बिना चिकित्सकीय सलाह के दर्द निवारक दवाओं के सेवन से बचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि किडनी रोग के सामान्य लक्षणों में पैरों में सूजन, अत्यधिक थकान, पेशाब में बदलाव और एकाग्रता दिखती है. बचाव के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त पानी का सेवन, ब्लड शुगर व बीपी को नियंत्रित रखना और नियमित जांच कराना जरूरी है. अस्पताल के निदेशक डॉ रोहित पांडेय ने कहा कि पलामू में किडनी रोग के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. आर्थिक तंगी के कारण कई लोग बेहतर इलाज नहीं करा पाते. इसी को ध्यान में रखते हुए इस तरह के शिविर का आयोजन किया गया, ताकि स्थानीय लोगों को कम खर्च में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा मिल सके. डॉ स्नेहा सुकृति ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है. सीइओ रजनीकांत पांडेय ने बताया कि एसएच हॉस्पिटल का उद्देश्य लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. मौके पर डॉ वीरेंद्र यादव, शशिकांत राय, शोभा सिंह, रंजीता, अंकित कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola