सामूहिक प्रयास से अपने उद्देश्यों में सफल होगा हिंदू सम्मेलन : संयोजक

Updated:
विज्ञापन
सामूहिक प्रयास से अपने उद्देश्यों में सफल होगा हिंदू सम्मेलन : संयोजक

सामूहिक प्रयास से अपने उद्देश्यों में सफल होगा हिंदू सम्मेलन : संयोजक

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर शहर के शिवाजी मैदान में 12 अप्रैल को मेदिनीनगर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है. शाम चार बजे से कार्यक्रम शुरू होगा. रविवार को शहर के विष्णु मंदिर के प्रशाल में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के बारे में बताया गया. आयोजन समिति के संयोजक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि हिंदू समाज की सांस्कृतिक एकता, परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है. सम्मेलन के माध्यम से हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने का प्रयास है. आपसी सहयोग और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना ही सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है. सम्मेलन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक कला व विरासत का प्रदर्शन तथा समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों के प्रेरणादायक विचार आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे. विशेष रूप से युवाओं को अपनी जड़ों, संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया जायेगा. संस्कृति हमारी पहचान है और एकता सबसे बड़ी शक्ति है. यह सम्मेलन उसी भावना को सशक्त करने का प्रयास है. उपाध्यक्ष सोनू नामधारी जी ने कहा कि हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास और भागीदारी आवश्यक है. समिति के सचिव कुमार गौरव ने कहा कि हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य ही सकल हिंदू समाज को एकजुट करना है. लोगों की जागरूकता व एकजुटता से समाज को लाभ मिलेगा. मौके पर समिति के सह संयोजक सतीश तिवारी, उपाध्यक्ष विकाश सिंह, रौशन चौरसिया, आशीष भारद्वाज, रोहित पाठक, श्वेत रंजन, विकाश तिवारी, शुभम प्रसाद, पंकज जायसवाल, अनामिका सिंह सहित कई सदस्य सक्रिय रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola