एसबीएस कॉलेज में शिक्षा सचिव का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन
एसबीएस कॉलेज में शिक्षा सचिव का पुतला फूंका

एसबीएस कॉलेज में शिक्षा सचिव का पुतला फूंका

विज्ञापन

हुसैनाबाद. स्थानीय शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में अनुदान रोके जाने को लेकर झारखंड शिक्षा सचिव का पुतला फूंका गया.पुतला दहन कार्यक्रम वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा झारखंड प्रदेश के आवाहन पर किया गया. इस अवसर पर शिक्षा सचिव के खिलाफ नारेबाजी की गयी. कर्मियों ने कहा कि सरकार बिना ठोस कारण के कॉलेज का अनुदान रोक दिया है, जो सरासर गलत है.अनुदान के ऑनलाइन समय सीमा के अंदर प्रविष्टि की गयी थी. साथ ही परिषद निर्देशानुसार अनुदान का हार्ड कॉपी परिषद कार्यालय में समय सीमा के अंदर दी गयी थी. जैक ने सभी प्रपत्र को वैध मानते हुए प्रतिवेदन मानव संसाधन विभाग झारखंड सरकार को भेजा गया. इसके बावजूद भी बहाना बनाकर सत्र 2025 -26 की अनुदान की राशि रोक दी गयी है. इसके विरोध में कॉलेज कर्मचारियों में आक्रोश है. कर्मचारियों ने बताया कि अनुदान के लिए आगे भी आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर प्रभारी प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, प्रधान सहायक अंशुल सिन्हा, ममता सिंह, राकेश रंजन सिंह, शंभु शरण सिन्हा, कंचन कुमार सिंह,आकाश सिंह, नागेंद्र प्रसाद सिंह ,मोहम्मद मुक्सिद अमित मिश्रा,संजीव रंजन सिंह,अरुण सिंह,नागेंद्र सिंह,हरिहर मेहता, श्रवण,रामू ,सुधांशु, संदीप, संतोष आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola