गम्हरीया में वीर शिरोमणि चौहरमल की जयंती मनायी गयी

Updated:
विज्ञापन
गम्हरीया में वीर शिरोमणि चौहरमल की जयंती मनायी गयी

गम्हरीया में वीर शिरोमणि चौहरमल की जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हुसैनाबाद

नगर पंचायत के गम्हरीया में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की 713 वी जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भोजपुरी गायक राजू पासवान ने वीर बाबा चौहरमल की जीवनी के संदर्भ में गीत प्रस्तुत किया. इसके बाद हर तरह की गीतों की प्रस्तुति से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया. मौके पर चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि वीर बाबा चौहरमल जी समता, त्याग व वीरता के प्रतीक थे. उनकी जीवनी वीरता से भरी है. उनके गुणों को आत्मसात करने की जरूरत है. समिति द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र व ताजपोशी से स्वागत किया गया. मौके पर मुख्य रूप से अखिलेश पासवान,रामजवित पासवान,पंसस रीता देवी, मुन्ना कुमार देव,विकास कुमार, विनय कुमार पासवान, राजा पासवान, डॉ राकेश पासवान, चक्रवर्ती पासवान, ललन पासवान, शांति देवी,विकास कुमार पासवान, बिमलेश पासवान,नरेश कुमार पासवान,अजय प्रसाद गुप्ता, चंदन कुमार सिंह, योगेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, सोनू कुमार पासवान, शक्ति पासवान,भोला पासवान, रंजित कुमार पासवान, सोनल पासवान, रंजीत कुमार पासवान,अमित कुमार पासवान,रंजीत चंदेल,नरेश पासवान समेत,धनंजय कुमार, दिनेश पासवान काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola