जेएसएलपीएस ने दो अनाथ बच्चियों का कराया नामांकन
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

जेएसएलपीएस ने दो अनाथ बच्चियों का कराया नामांकन
विज्ञापन
प्रतिनिधि : मेदिनीनगर चैनपुर के बरांव की दो अनाथ बच्चियां, रिया और जिया, अपनी मां की मृत्यु और पिता की मानसिक स्थिति बिगड़ने के बाद अकेली रह गयीं. जीविकोपार्जन के लिए वे दूसरों के घरों में काम करती थीं और चाचा-चाची के अभद्र व्यवहार का सामना करती थीं. बच्चियों की सुरक्षा और भविष्य को लेकर ग्राम संगठन की विशेष बैठक बुलायी गयी, जिसमें मुखिया और जेएसएलपीएस की महिलाएं शामिल हुईं. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बच्चियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण से जोड़ा जाये, ताकि उनके जीवन में स्थिरता आये.
चैनपुर के कस्तूरबा विद्यालय में सीट खाली न होने के कारण उनका नामांकन पांडू के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कराया गया. छुट्टियों में उन्हें चैनपुर पहुंचाने और विद्यालय खुलने पर पांडू ले जाने की जिम्मेदारी भी महिलाओं ने निभायी. यह कदम न केवल बच्चियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










