बढ़ा हुआ किराया वापस लिया जाये : जदयू

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

बढ़ा हुआ किराया वापस लिया जाये : जदयू

विज्ञापन

मेदिनीनगर. जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने हाल में ही बढा बस किराया वृद्धि को लेकर बैठक हुई. जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में बस किराया में लगभग 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है. जो वर्तमान परिस्थितियों में आम जनता, विशेषकर निम्न व मध्यम वर्ग के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला निर्णय है. जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि आज भी बड़ी संख्या में गरीब तबके के लोग दैनिक आवागमन के लिए बसों पर निर्भर हैं. ऐसे में किराये में अत्यधिक वृद्धि से आम नागरिकों को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. कहा कि यह सही है कि डीजल के दाम में वृद्धि हुई है. लेकिन किराये में बढ़ोतरी भी संतुलित व जनहित को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए. सामान्य परिस्थितियों में 10 प्रतिशत से अधिक किराया वृद्धि करना उचित नहीं है. जबकि वर्तमान में इससे कहीं अधिक बढ़ोतरी की गयी है. जनता दल यूनाइटेड ने जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों से मांग किया है कि बढ़ाया गया बस किराया की पुनः समीक्षा कर उसे कम कराया जाये, ताकि आमजन को राहत मिल सके. लोगों का आवागमन सुगम व सुलभ बना रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola