परिवार व समाज के लिए कुरीतियों का त्याग जरूरी : जवाहर

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 12 Apr 2026 8:15 PM

विज्ञापन

हर्षोल्लास पूर्वक मना वीर शिरोमणि चौहरमल की जयंती

विज्ञापन

हर्षोल्लास पूर्वक मना वीर शिरोमणि चौहरमल की जयंती

मेदिनीनगर. रविवार को वीर शिरोमणि चौहरमल की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनायी गयी. पासवान समाज ने कार्यक्रम का आयोजन पलामू क्लब में किया. कार्यक्रम में अतिथियों व प्रबुद्धजनों को पगड़ी बांध व तलवार भेंट सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदकुमार पासवान व संचालन वीरेंद्र पासवान ने किया. पासवान समाज के लोगों ने वीर शिरोमणि चौहरमल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि जवाहर पासवान ने कहा कि वीर शिरोमणि चौहरमल के आदर्श जीवन दर्शन से सीख लेने और उनके गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है. वीर चौहरमल ने समाज के लोगों के हितों की रक्षा के लिए जो संदेश दिया है, उसे अपनाने की आवश्यकता है. जीवन के संपूर्ण विकास में शिक्षा का विशेष महत्व है. वक्ताओं ने कहा कि वीर शिरोमणि चौहरमल शीलवान, धैर्यवान, चरित्रवान व बलवान थे. समाज की रक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे. समाज के लोगों को अंधविश्वास, दहेजप्रथा, नशापान व अशिक्षा का त्याग करना चाहिए. मौके पर प्रोफेसर संगीता देवी, अनिल पासवान, मनोज पासवान, कपिलदेव मांझी, कृष्णा राम दादरा, राजकुमार पासवान, ब्रजकिशोर राम, रवींद्र पासवान, योगेंद्र पासवान, अशोक पासवान, रामजनम राम, रघुनंदन राम सहित कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola