मुसहर परिवार के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की पहल शुरू

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 11 Apr 2026 9:27 PM

विज्ञापन

चियांकी व खैराही स्कूल में 17 बच्चों का हुआ नामांकन

विज्ञापन

चियांकी व खैराही स्कूल में 17 बच्चों का हुआ नामांकन प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू में महादलित मुसहर परिवार की दशा व दिशा को सुधारने और उनके जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है. शनिवार को पलामू डीसी समीरा एस सदर प्रखंड के चियांकी पंचायत के गनके टोला खैराही व चियांकी पहाड़ के समीप स्कूल पहुंची. डीसी ने महादलित मुसहर परिवार के सदस्यों व बच्चों से मुलाकात की. उन्होंने मुसहर परिवार को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया. बताया कि शिक्षा वह कुंजी है, जिससे विकास का रास्ता खुलता है. मुसहर परिवारों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलायी जा रही है. इन योजनाओं से मुसहर परिवार को लभान्वित करने के दिशा में जिला प्रशासन सक्रियता के साथ काम कर रही है. डीसी ने कहा कि शिक्षा सभी बच्चों का अधिकार है. मुसहर परिवार के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन स्तर को सुधार सके. इसके लिए उन्हें स्कूल से जोड़ा जा रहा है. डीसी ने मुसहर परिवार के बच्चों की पढाई के लिए उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित किया. डीसी की पहल पर मुसहर परिवार के लोग बच्चों को पढ़ाने के लिए राजी हुए.डीसी ने गनके टोला के मुसहार परिवार के 15 बच्चों को खैराही प्राथमिक विद्यालय व चियांकी पहाड़ टोला के दो बच्चों को स्तरोन्नत विद्यालय चियांकी में स्वयं नामांकन किया.उन्होंने नामांकित बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र भी दिया. बच्चों से घुलमिलकर डीसी ने उनकी मनोदशा को जानने व समझने का प्रयास किया. बच्चों की भाषा में ही उनसे बातचीत की. डीसी के इस व्यवहार से बच्चों के साथ-साथ मुसहर परिवार के लोग काफी प्रभावित हुए. डीसी ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि पढ़ लिखकर अफसर बन सकते हो. जीवन में बदलाव व समाज के विकास के लिए शिक्षा आवश्यक है. डीएसइ संदीप कुमार ने बताया कि मुसहर परिवार के बच्चों के नामांकन के साथ पलामू में शिक्षा विभाग का रूआर 2026 कार्यक्रम की शुरूआत हुई. जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में यह अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान नये बच्चों का नामांकन होगा. ड्रोप आउट बच्चों को भी विद्यालय से जोड़ा जायेगा. डीएसइ ने बताया कि मुसहर परिवार के 150 बच्चों का नामांकन कराना है. शनिवार को ज्योतिबा राव फूले की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन महादलित मुसहर परिवार के बच्चों का नामांकन कराया. उम्मीद है कि पलामू डीसी समीरा एस के नेतृत्व में मुसहर परिवारों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से मिलेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola