पति ने पत्नी को ईंट से मारा, मौत

Updated:
विज्ञापन
पति ने पत्नी को ईंट से मारा, मौत

पति ने पत्नी को ईंट से मारा, मौत

विज्ञापन

हुसैनाबाद. नगर पंचायत क्षेत्र के अमन चैन मुहल्ला के कुश सिंह ने पत्नी सरिता देवी को ईंट से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति कुश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के पचपोखरी गांव कुश सिंह की पत्नी सरिता देवी बच्चों के साथ हुसैनाबाद नगर पंचायत के अमन चैन मोहल्ला में किराये के घर में रहती थी. शुक्रवार की रात्रि किसी बात को लेकर विवाद हो गया. शनिवार की सुबह कुश सिंह आक्रोशित होकर पत्नी को ईंट से सिर सहित शरीर के कई हिस्सों पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद हुसैनाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कुश सिंह को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola