एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है : डॉ रवि

Updated:
विज्ञापन
एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है : डॉ रवि

एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है : डॉ रवि

विज्ञापन

हुसैनाबाद. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुसैनाबाद अनुमंडलीय ने एचपीवी वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. अभियान में स्वास्थ्य उपाधीक्षक डॉ एसके रवि ने वैक्सीन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन 14 वर्ष तक की सभी बच्चियों को सरकारी अस्पताल में मुफ्त में मिलेगा. वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है. वैक्सीन लेने से भविष्य में होने वाले गर्भाशय कैंसर से पूरी तरह से बचा जा सकता है.इसके लिए बच्चियों के माता पिता से सहमति लेना आवश्यक है. वैक्सीन लेने के लिए आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है. मौके डॉ राकेश रंजन,प्रधानाचार्य कुश जी पांडेय, राज कुमार सिंह, दीपक कुमार पांडेय, रणजीत कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार पाठक,बीपीएम बिभूति कुमार गुप्ता, प्रेम मणि सुधांशु, सेलिना मिंज, अनुप्रिया मिंज, रेखा रानी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola