नाबालिग के साथ एक वर्ष से धमकी देकर करता रहा यौन शोषण

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 11 Apr 2026 9:28 PM

विज्ञापन

नाबालिग के साथ एक वर्ष से धमकी देकर करता रहा यौन शोषण

विज्ञापन

नौडीहा बाजार. थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग के साथ 22 वर्षीय युवक आकाश कुमार ने धमकी देकर यौन शोषण करता रहा. परिजनों की इस मामले की जानकारी गर्भवती होने के बाद हुई. आरोपी युवक ने गर्भपात के लिए दवा खिलायी. इसके बाद रक्त स्राव काफी बढ़ गया. नाबालिग की स्थिति खराब होने लगी. उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी. नाबालिग के परिजन ने इस मामले की सूचना नौडीहा थाना पुलिस को दी. परिजनों ने आरोपी के खिलाफ लिखित आवेदन 22 मार्च को दिया है. करीब 19 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हो पायी. परिजनों ने 26 मार्च को पलामू पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की. आरोपी युवक पीड़ित परिवार को केस हटाने की धमकी दे रहा है. थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस मामले के अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी अभी छुट्टी में है. इस कारण मामले की सही जानकारी देना मुश्किल है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola