सरकार पलामू व गढ़वा के छात्रों के साथ कर रही सौतेला व्यवहार : भाजपा

Updated:
विज्ञापन
सरकार पलामू व गढ़वा के छात्रों के साथ कर रही सौतेला व्यवहार : भाजपा

सरकार पलामू व गढ़वा के छात्रों के साथ कर रही सौतेला व्यवहार : भाजपा

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर जेटेट परीक्षा में मगही और भोजपुरी को क्षेत्रीय भाषा के रूप में शामिल न करने को लेकर छात्रों में नाराज़गी बढ़ रही है. गुरुवार को सर्किट हाउस में भाजपा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इस मुद्दे पर सरकार को घेरा. पांकी विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता ने कहा कि विधानसभा में भी यह विषय उठाया गया, लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नहीं चाहती कि पलामू और गढ़वा के छात्र शिक्षक बनें. विधायक आलोक चौरसिया ने इसे छात्रों के साथ सौतेला व्यवहार बताया और कहा कि इन जिलों में मगही और भोजपुरी व्यापक रूप से बोली जाती हैं, फिर भी इन्हें परीक्षा में शामिल न करना अन्याय है. जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने सरकार पर क्षेत्रीय भाषाओं के साथ भेदभाव का आरोप लगाया. भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपुल गुप्ता ने घोषणा की कि शुक्रवार सुबह 10:30 बजे प्रदर्शन किया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola