केंद्रीय विद्यालय पलामू में ऑफलाइन लॉटरी से हुआ नामांकन, पारदर्शिता पर जोर

Updated:
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय पलामू में ऑफलाइन लॉटरी से हुआ नामांकन, पारदर्शिता पर जोर

केंद्रीय विद्यालय पलामू में ऑफलाइन लॉटरी से हुआ नामांकन, पारदर्शिता पर जोर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर केंद्रीय विद्यालय पलामू में कक्षा दो, तीन एवं आठ की रिक्त सीटों के लिए ऑफलाइन लॉटरी का आयोजन किया गया. यह प्रक्रिया सदर मेदिनीनगर के बीडीओ सह सीओ जागो महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. लॉटरी के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे. पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया, जिससे अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला. विद्यालय प्रशासन ने सभी चरणों को खुली प्रक्रिया के तहत पूरा किया, जिससे चयन प्रणाली की निष्पक्षता स्पष्ट रूप से नजर आयी. इस अवसर पर प्राचार्य मानिक कुमार ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और सभी आवेदकों को समान अवसर देने के उद्देश्य से संचालित की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रशासनिक पारदर्शिता बनाये रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है. नामांकन प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने अभिभावकों को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय कर्मचारी श्रेणी की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अन्य श्रेणियों के लिए अंतिम सीटों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे केंद्रीय विद्यालय पलामू की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध पीडीएफ लिंक के माध्यम से अपने बच्चों की नामांकन स्थिति अवश्य जांच लें. जिन विद्यार्थियों का चयन हुआ है, उनके अभिभावक निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें. विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से समय-सीमा का पालन करने और किसी भी जानकारी के लिए विद्यालय से संपर्क करने की अपील की.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola