10 जून को सचिवालय का घेराव में पलामू से कर्मचारियों की भागीदारी होगी

Updated:
विज्ञापन
10 जून को सचिवालय का घेराव में पलामू से कर्मचारियों की भागीदारी होगी

10 जून को सचिवालय का घेराव में पलामू से कर्मचारियों की भागीदारी होगी

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है. महासंघ के आह्वान पर 10 जून को रांची स्थित नेपाल हाउस सचिवालय में प्रदर्शन-सह-घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. जिसमें पलामू जिले से भी बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे. महासंघ के जिला सचिव अशोक कुमार एवं जिलाध्यक्ष ललन कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि राज्यभर के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार और विभागीय अधिकारियों को कई बार मांगों से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. ऐसे में कर्मचारियों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग के अंतर्गत कार्यरत वर्ग तीन एवं वर्ग चार कर्मचारियों की नियुक्ति, सेवोन्नति, प्रोन्नति, समृद्धि एवं सेवा संबंधी विभिन्न मुद्दों को लेकर कर्मचारियों में गहरा असंतोष है. इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर महासंघ लगातार प्रयासरत है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाया गया है. महासंघ के पदाधिकारियों ने पलामू जिले के सभी कर्मचारियों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर प्रदर्शन-सह-घेराव कार्यक्रम को सफल बनाये.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola