सीएचसी से चोरी गये दस सोलर प्लेट में से आठ बरामद
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 08 Jun 2026 9:42 PM
सीएचसी से चोरी गये दस सोलर प्लेट में से आठ बरामद
मोहम्मदगंज. थाना क्षेत्र के सिंचाई कॉलनी स्थित सीएचसी से चोरी गये दस सोलर प्लेट में से आठ सोलर प्लेट को पुलिस ने बरामद किया है. इस मामले में 30 मई को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पलामू एसपी के निर्देश पर हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया. संदेह के आधार पर हैदरनगर थाना क्षेत्र के करीमनगर डीह टोला भदई पर के शंकर राम 25 वर्ष को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की गयी. वह कुछ सालों से सिंचाई कॉलोनी में अस्थायी रूप से रह रहा था.पूछताछ में घटना में शामिल होने की संलिप्तता स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर सिंचाई विभाग के जर्जर पड़े गोदाम में छुपा कर रखा गया आठ सोलर प्लेट बरामद किया गया. शंकर राम को सोमवार को न्यायायिक हिरासत में भेजा गया. इस मामले में शामिल एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है. जिसे निरुद्ध करते हुए बाल सुधार गृह भेजा गया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की उदभेदन करने में सफल हुई है. अभियान में थाना प्रभारी नारायण सोरेन, एएसआई बुदू उरांव, जवान अजय राम, जितेंद्र कुमार गुप्ता,शुम्नत कुमार चौधरी,रामाशीष सिंह, रविकांत कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










