मोदी सरकार के 12 वर्ष रहा है उपल्बधियों से भरा, विकसित भारत के संकल्प के साथ हो रहा है काम : सांसद

Updated:
विज्ञापन
मोदी सरकार के 12 वर्ष रहा है उपल्बधियों से भरा, विकसित भारत के संकल्प के साथ हो रहा है काम : सांसद

मोदी सरकार के 12 वर्ष रहा है उपल्बधियों से भरा, विकसित भारत के संकल्प के साथ हो रहा है काम : सांसद

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर मोदी सरकार के सफल 12 वर्षों की पूर्णता पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार 5 से 21 जून तक देशव्यापी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी क्रम में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने डालटनगंज विधानसभा में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ सेवा कर रहे हैं और उनके दूरदर्शी नेतृत्व के ऐतिहासिक 12 वर्ष 7 जून 2026 को पूर्ण हो रहे हैं. किसानों को लाभान्वित करना, नारी शक्ति का सशक्तिकरण और समग्र विकास सरकार की प्रमुख उपलब्धियां हैं. सांसद ने शाहपुर, चैनपुर, शांतिपुरी, सुदना और हमीदगंज में स्थानीय नेताओं और नागरिकों से शिष्टाचार मुलाकात की. अभियान में जिलाध्यक्ष अमित तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे. योजना का निरीक्षण कर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली प्रगति पथ यात्रा के तहत सांसद ने मेदिनीनगर बाईपास रोड, मेडिकल कॉलेज पोखराहा, केंद्रीय विद्यालय पोखराहा और जुडको की फेज-2 पेयजलापूर्ति योजना का निरीक्षण कर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. वहीं उन्होंने स्प्रिंगफील्ड इंटरनेशनल स्कूल और कचरवा डैम में पौधरोपण किया. स्वच्छता अभियान के दौरान साफ-सफाई कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि नॉन-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए घातक है, जो मिट्टी की उर्वरता नष्ट कर जलभराव बढ़ाता है. सांसद ने लोगों से कपड़े और कागज के थैलों के उपयोग का आग्रह किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और सामाजिक सरोकारों को जोड़ना है. सांसद ने विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्षों को जनसेवा का नया मील का पत्थर बताया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola