डीसी ने कृषि,पशुपालन सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 08 Jun 2026 9:47 PM

विज्ञापन

डीसी ने कृषि,पशुपालन सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर

सोमवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में कृषि,पशुपालन सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कृषि, आत्मा शासकीय निकाय, पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता, मत्स्य, उद्यान, जिला भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की. बैठक में खरीफ मौसम की खेती को कृषि विभाग के द्वारा किये गये तैयारी, बीज व उर्वरक की उपलब्धता, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान पाठशाला, पशुधन विकास योजनाओं, वैक्सीनेशन अभियान, मत्स्य व उद्यान विभाग की योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. कहा कि जिन लाभुकों को अनुदान की राशि उपलब्ध करा दी गयी है और वे योजनाओं के क्रियान्वयन में रुचि नहीं लेने वाले लाभुकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें. बैठक में खरीफ फसल के बीज वितरण, उर्वरक की आवश्यकता व आपूर्ति योजना की समीक्षा की गयी. डीसी ने अधिकाधिक किसानों को केसीसी से जोड़ने का निर्देश दिया. जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि वेद व्यास योजना का लाभ 35 लाभुकों को देना है. इसके लिए लाभुक आवेदन जमा कर रहे हैं. मौके पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola