नाश्ते से अंडा-चाय गायब, छात्रों में नाराजगी

Updated:
विज्ञापन
नाश्ते से अंडा-चाय गायब, छात्रों में नाराजगी

एलपीजी संकट से मेडिकल कॉलेज में भोजन व्यवस्था चरमरायी

विज्ञापन

एलपीजी संकट से मेडिकल कॉलेज में भोजन व्यवस्था चरमरायी

शिवेंद्र कुमार, मेदिनीनगर

पोखराहा स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में एलपीजी गैस की किल्लत ने छात्रों की दैनिक भोजन व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है. स्थिति यह है कि सुबह के नाश्ते में कटौती करते हुए चाय और अंडा बंद कर दिया गया है, जिससे छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. छात्रों के अनुसार, पिछले एक महीने से नाश्ते में केवल केला दिया जा रहा है. पहले गैस की पर्याप्त उपलब्धता होने पर अंडा, केला और चाय दिया जाता था, लेकिन अब गैस की कमी के कारण मेस संचालन प्रभावित हो गया है.

मेस संचालक ब्लैक में गैस खरीदने को मजबूर

मेस संचालक ने छात्रों को स्पष्ट कर दिया है कि गैस की कमी के कारण भोजन तैयार करना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो नाश्ता और भोजन दोनों प्रभावित हो सकते हैं. स्थिति को संभालने के लिए संचालक ब्लैक में महंगे दाम पर गैस सिलेंडर खरीदकर किसी तरह व्यवस्था चल रहा है. हालांकि, इससे खर्च काफी बढ़ गया है. संचालक ने छात्रों से मेस शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन छात्र इसके लिए तैयार नहीं हुए.

500 छात्रों का भोजन प्रभावित

मेडिनीराय मेडिकल कॉलेज के मेस में प्रतिदिन करीब 40 किलो गैस की जरूरत पड़ती है. यहां लगभग 500 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनके लिए सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन तैयार किया जाता है. महीने भर में लगभग 60 सिलेंडर की आवश्यकता होती है, लेकिन गैस की किल्लत के कारण नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है. मजबूरी में ब्लैक में सिलेंडर खरीदने से मेस का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है।

लकड़ी-कोयले पर खाना बनाने की आशंका

मेस संचालक ने बताया कि यदि गैस की आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई, तो लकड़ी या कोयले का सहारा लेना पड़ सकता है. इससे न केवल समय अधिक लगेगा, बल्कि समय पर भोजन उपलब्ध कराना भी मुश्किल हो जायेगा.

प्राचार्य ने जिला प्रशासन को पत्र भेजने की कही बात

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जक्का श्रीनिवासन राव ने कहा कि मेस संचालक को आवेदन देने के लिए कहा गया है. आवेदन प्राप्त होने के बाद इसे जिला प्रशासन को भेजा जायेगा, ताकि गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कर समस्या का समाधान किया जा सके.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola