लाभुकों के बीच किया धोती, साड़ी, लुंगी का वितरण

लाभुकों के बीच किया धोती, साड़ी, लुंगी का वितरण
पाटन. प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बीडीओ डॉ अमित कुमार झा ने धोती, साड़ी, लुंगी का वितरण किया. मौके पर बीडीओ डॉ झा ने कहा कि धोती-साड़ी-लुंगी प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानदारों को उपलब्ध कराया जा रहा है. ताकि सभी लाभुकों के बीच समय पर वितरण किया जा सके. उन्होंने कहा कि कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. लाभुकों के बीच धोती, साड़ी, लुंगी को लाभुकों को ससमय उपलब्ध करायें. सभी पीडीएस दुकानदारों का यह दायित्व है. पीडीएस दुकानदारों के खिलाफ वितरण में लापरवाही करने पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर नजीर शिवाकांत सोनम, अरविंद उरांव, रमेश राम, जनार्दन उपाध्याय, बबन प्रसाद समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










