ePaper

Crime News: सुजीत सिन्हा गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, व्यापारियों को दे रहे थे धमकी

Updated at : 25 Nov 2024 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime news palamu police

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते एसडीपीओ. फोटो : प्रभात खबर

Crime News: पलामू पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों युवक कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के लिए काम करते थे. कारोबारियों को धमकाते थे.

विज्ञापन

Crime News: पलामू पुलिस ने सुजीत सिन्हा गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन पर व्यापारियों को धमकी देने का आरोप है. छतरपुर के एसडीपीओ अवध प्रसाद यादव ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पत्थर खदान और क्रशर मालिकों से मांगते थे रंगदारी, देते थे धमकी

एसडीपीओ ने बताया कि गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह के ये सदस्य छतरपुर थाना क्षेत्र के पत्थर खदान और क्रशर मालिकों से रंगदारी मांगते थे. साथ ही धमकी भरा मैसेज भी भेजते थे. पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

माइंस संचालकों और व्यापारियों ने पुलिस में की थी शिकायत

छतरपुर एसडीपीओ ने बताया कि कुछ दिन पहले कई क्रशर व माइंस संचालकों के साथ-साथ व्यापारियों ने शिकायत की थी कि उन्हें सुजीत सिन्हा गिरोह के नाम पर उनसे रंगदारी मांगी जा रही है. मैनेज करने के लिए धमकी भरे मैसेज भी भेजे जा रहे हैं.

प्रयागराज से 2 युवकों को पलामू पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में शिकायत के आधार पर छतरपुर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया. अनुसंधान के दौरान उत्तर प्रदेश के के 20 वर्षीय राजा बाबू केशरी उर्फ राजा बाबू (पिता बबलू केशरी) और 24 वर्षीय कार्तिकेय उर्फ सचिन (पिता सोहन लाल सोनकर) को गिरफ्तार किया गया.

अपराधियों ने अपना अपराध कबूल किया – एसडीपीओ

ये दोनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के ग्राम मांडा खास के रहने वाले हैं. इन्होंने धमकी देने के लिए जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया, पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है. एसडीपीओ ने बताया कि दोनों अपराधियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है.

अपराधियों ने माना- सुजीत सिन्हा गिरोह के हैं सदस्य

राजा बाबू केशरी और कार्तिकेय ने स्वीकार किया है कि वे कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के गिरोह के सदस्य हैं. उनके लिए काम करते हैं. एसडीपीओ के संवाददाता सम्मेलन में थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद और अवर निरीक्षक राहुल कुमार भी मौजूद थे.

Also Read

Palamu Crime News: पलामू में स्वास्थ्य सहिया की घर में गला रेत कर हत्या

पश्चिम सिंहभूम में पीएलएफआई ने 2 लोगों को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola