कमारु गांव में बिजली के करंट लगने से अधेड़ व्यक्ति की मौत
कमारु गांव में बिजली के करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत | Prabhat Khabar Network
पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के कमारु गांव में बिजली के खंभे पर काम करते समय करंट लगने से 50 वर्षीय वचन राम की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा।
पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के कमारु गांव में बिजली के करंट लगने से 50 वर्षीय वचन राम की मौत हो गई है. घटना शनिवार के दोपहर की बताया जा रहा है . ग्रामीणों के अनुसार वचन राम अपने घर के पास खराब पड़े लाइट को ठीक करने के लिए बिजली के खंभे पर पानी की टंकी पाइप के सहारे चढ़ें थे .इसी दरमियान पानी टंकी का पोल गीला होने के कारण करंट आ गया. जिसके कारण उन्हें करंट लग गई. कुछ देर बाद जब ग्रामीणों ने देखा तो हल्ला मचाया. ग्रामीणों के सहयोग से नीचे उतरकर नवजीवन अस्पताल तुम बागड़ा लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
आपके शहर में
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तत्काल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है, मामले की छानबीन की जा रही है. घटना के बाद परिजनों तथा गांव में मातम छाया हुआ है. सांसद प्रतिनिधि अनुज चंद्रवंशी ने बताया कि बच्चन राम की पांच पुत्री तथा एक पुत्र है जिन में सभी पुत्री की शादी विवाह हो चुकी है .वह हमेशा सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते थे. वही विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधवाने का कार्य किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए