पलामू में 10 लाख का डोडा व अफीम बरामद, 5 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पलामू में 10 लाख का डोडा व अफीम बरामद, पांच गिरफ्तार

बरामद डोडा व अफीम के बारे में जानकारी देते एसपी व एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये मूल्य की अफीम और डोडा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. जानें पूरी खबर विस्तार से.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर: पांकी थाना क्षेत्र से 48 केजी 200 ग्राम डोडा, 230 ग्राम अफीम व सदर थाना क्षेत्र से 724 ग्राम अफीम बरामद किया गया है. इसका बाजार मूल्य करीब 10 लाख बताया जाता है. एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति पड़वा की ओर से मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ की तस्करी करने के लिए डाल्टनगंज जा रहे हैं. इसके बाद सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में सिंगरा खुर्द के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान पड़वा की तरफ से काले रंग का मोटरसाइकिल आता हुआ दिखायी दिया. जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे.

मोटरसाइकिल को रोककर जब जांच किया गया, तो जांच के दौरान आदित्य कुमार के बैग से सफेद व काला रंग का प्लास्टिक में लपेटा हुआ अफीम बरामद किया गया. जिसका वजन 724 ग्राम है. जिसका बाजार में कीमत दो लाख से ऊपर बताया जाता है. पूछताछ में पुलिस को बताया कि सूदना के रहने वाले व्यक्ति के कहने पर वह अफीम पहुंचाने जा रहा था. इस मामले में 20 वर्षीय आदित्य कुमार, 20 वर्षीय नीतीश कुमार व 22 वर्षीय रोशन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

एसपी ने बताया कि आदित्य कुमार व नीतीश कुमार जीएलए कॉलेज के छात्र हैं, जबकि रोशन कुमार 10 वीं पास कर पढ़ाई छोड़ दिया है. एसपी ने बताया कि इन तीनों को इसके बदले पांच पांच - पांच हजार देने का लालच दिया गया था. वहीं दूसरा मामला पांकी थाना क्षेत्र का है. इस मामले में पांकी थाना क्षेत्र के झरहा से हरियाणा के रहने वाले प्रगट सिंह व तरहसी के रहने वाले 42 वर्षीय आसिम आलम उर्फ बिट्टू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन से डोडा व अफीम ले जाया जा रहा है. जिसके बाद पांकी पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान झरहा के पास सफेद रंग का टोयोटा कार आता हुआ दिखाई दिया.

जिसे पुलिस ने रोककर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को चार बोरा में 48 केजी 200 ग्राम डोडा व एक प्लास्टिक में 230 ग्राम अफीम बरामद किया गया. जिसका कीमत करीब साढ़े सात लाख बताया जाता है. इसके बाद प्रगट सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में प्रगट सिंह ने बताया कि वह तरहसी के आसिम आलम से डोडा खरीदा था. जिसके बाद छापेमारी कर आसिम आलम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में टोयोटा कार नंबर एचआर 90 -5362, 15 हजार नगद व मोटरोला कंपनी का स्मार्टफोन बरामद किया है.

एसपी ने बताया कि प्रगट सिंह का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध हरियाणा व पंजाब में एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. छापेमारी में एसडीपीओ प्रशांत कुमार टू, पांकी इंस्पेक्टर जीतराम महली, पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, पुलिस अवर निरीक्षक मनिंदर कुमार, अनूप टोपनो, आशुतोष रजक, रंजीत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola