पश्चिम सिंहभूम में पीएलएफआई ने 2 लोगों को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा

यहीं से बालू निकालने के दौरान 2 युवकों की पीएलएफआई ने की हत्या. फोटो : प्रभात खबर
Jharkhand Crime News: पश्चिम सिंहभूम जिले में पीएलएफआई के उग्रवादियों ने धारदार हथियार से 2 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है.
Jharkhand Crime News|गुदड़ी (पश्चिमी सिंहभूम), राधेश सिंह/सूरज गुप्ता : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पीएलएफआई के उग्रवादियों ने 2 लोगों को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया है. गुदड़ी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है.
गुदड़ी पंचायत के गिरू गांव के रहने वाले थे मृतक
घटना रविवार की शाम 4 बजे की है. मृतक की पहचान रवि पान और उसके साथी के रूप में की गई है. रवि पान गुदड़ी के गिरू का ही रहने वाला था. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.
बालू ढुलाई के दौरान पीएलएफआई उग्रवादियों ने दोनों को मार डाला
स्थानीय लोगों का कहना है कि रवि पान और उसका एक साथी रविवार शाम 4 बजे के करीब गुदड़ी के बिरकेल पंचायत में स्थित गिरू बालू घाट से ट्रैक्टर से बालू की ढुलाई कर रहा था. इसी दौरान 8-10 हथियारबंद पीएलएफआई के उग्रवादी मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को घेर लिया.
हत्या से पहले उग्रवादियों ने युवकों को जमकर पीटा
इसके बाद दोनों को ट्रैक्टर से उतारकर जमकर पीटा. फिर दोनों की कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी. यही नहीं, उग्रवादियों ने 2 अन्य युवकों का भी मौके से अपहरण भी कर लिया.

एसपी बोले- अपहृत 2 युवक लौट आए हैं
दोनों मृतक विश्वनाथ पान का बेटा एवं भतीजा बताया जा रहा है. पश्चिम सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि 2 युवकों की हत्या धारदार हथियार से हत्या की सूचना मिली है. उन्होंने यह भी कहा कि जिन 2 युवकों का अपहरण हुआ था, वे दोनों लौट आए हैं.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम, जांच में जुटी
एसपी ने बताया की पुलिस ने सोमवार सुबह मामले की जांच शुरू कर दी. शवों को अपने कब्जे में लेने के लिए घटनास्थल पर गई. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि पीएलएफआई उग्रवादियों ने दोनों युवकों की हत्या क्यों की.
मृतकों में एक के पिता को भी पीएलएफआई ने मार डाला था
लोग आशंका जता रहे हैं कि लेवी वसूली या बालू के अवैध कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. पीएलएफआई ने मृतक के पिता सोमनाथ पान को माओवादी समर्थक बताकर मार डाला था.
Also Read
PLFI उग्रवादी की रांची में दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या
पीएलएफआइ ने की पुल निर्माण स्थल पर मुंशी की हत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




