नगर निगम के कार्य प्रणाली में दिखेगा बदलाव, लगेगा चौपाल : मेयर

Updated:
विज्ञापन
नगर निगम के कार्य प्रणाली में दिखेगा बदलाव, लगेगा चौपाल : मेयर

मेदिनीनगर नगर निगम सभागार में स्थायी समिति के चुनाव की प्रक्रिया हुई

विज्ञापन

मेदिनीनगर नगर निगम सभागार में स्थायी समिति के चुनाव की प्रक्रिया हुई

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर मेदिनीनगर नगर निगम सभागार में मेयर अरुणा शंकर की अध्यक्षता में स्थायी समिति के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई. संचालन सहायक नगर आयुक्त प्रमोद उरांव ने किया. इस दौरान निगम के सभी सात जोन के अध्यक्षों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ. डिप्टी मेयर मनोज सिंह और सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे. चयनित अध्यक्षों में जोन-एक से रोशन कुमार, जोन-दो से नीरा देवी, जोन-तीन से अमित कुमार सिंह, जोन-चार से नवीन कुमार प्रसाद, जोन-पांच से नीतू सिंह, जोन-छह से रवींद्र कुमार और जोन-सात से अर्चना कुमारी शामिल हैं.

जल्द ही वार्ड समितियों का गठन किया जायेगा

मेयर अरुण़ा शंकर ने कहा कि नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए जल्द ही वार्ड समितियों का गठन किया जायेगा. इससे विकास योजनाओं को धरातल पर तेजी से उतारने में मदद मिलेगी. उन्होंने निगम अभियंताओं को निर्देश दिया कि 25 अप्रैल से पहले सभी वार्डों में जर्जर नालियों और खराब सड़कों का विस्तृत एस्टीमेट तैयार करें. इसे बोर्ड से पारित कराकर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराया जायेगा, ताकि नागरिकों को असुविधा न हो. विशेष रूप से रेड़मा चौक से अस्पताल चौक तक सड़क चौड़ीकरण का प्राक्कलन तैयार करने का भी आदेश दिया गया है, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके. मेयर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में पिछले वर्ष जलजमाव की समस्या हुई थी, वहां स्थानीय स्तर पर जन चौपाल आयोजित किए जाएंगे. इसमें आम जनता सीधे अपनी समस्याएं रख सकेगी और पदाधिकारियों व अभियंताओं के माध्यम से समाधान सुनिश्चित होगा.

आज लाइट और सफाई को लेकर बैठक

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पानी, स्ट्रीट लाइट और सफाई पर विशेष बैठक होगी. मेयर ने विश्वास जताया कि दो माह के भीतर निगम का कामकाज पटरी पर आ जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि निगम वासियों से सुविधा शुल्क लिया जाता है तो उन्हें सुविधा देना निगम का कर्तव्य है. जल्द ही निगम की कार्यप्रणाली और कार्यों में बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola