सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा शुरू, 2175 परीक्षार्थी उपस्थित, 19 अनुपस्थित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2025 8:55 PM
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं की परीक्षा शनिवार को तीन केंद्रों पर हुई.
मेदिनीनगर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं की परीक्षा शनिवार को तीन केंद्रों पर हुई. परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी का पेपर था. तीनों केंद्रों पर 2175 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. मंगलवार से 12वीं की परीक्षा शुरू होगी. परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में ली जा रही है. हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल परीक्षा केंद्र पर सीएम एक्सीलेंस (बालक), एलिट पब्लिक स्कूल, रोटरी स्कूल, ब्राइट लैंड व ओरिएंट स्कूल के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं. हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल परीक्षा केंद्र पर शनिवार को 542 परीक्षार्थियों में 532 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. रोटरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर एमकेडीएवी पब्लिक स्कूल चियांकी, संत मरियम स्कूल व सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल (केजी स्कूल) के परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. इस केंद्र पर 782 परीक्षार्थियों में 780 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. केंद्राधीक्षक अश्लेश कुमार पांडेय ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई. एमकेडीएवी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल, हेरिटेज इंटरनेशनल, जीजीपीएस, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय व कुछ प्राइवेट परीक्षार्थी शामिल हुये. इस परीक्षा केंद्र पर पहले दिन 870 परीक्षार्थियों में 860 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू हुई. दोहपर 1.30 बजे समाप्त हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










