हथियार का भय दिखाकर बिजली मिस्त्री से बाइक व मोबाइल की लूट

Published by : VIKASH NATH Updated At : 09 Oct 2025 8:01 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप बिजली मिस्त्री राकेश कुमार से अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर बाइक व मोबाइल लूट ली.

विज्ञापन

ऊंटारी रोड. थाना क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप बिजली मिस्त्री राकेश कुमार से अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर बाइक व मोबाइल लूट ली. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. घटना बुधवार की रात्रि करीब 10:30 बजे की बतायी जाती है. भुक्तभोगी राकेश कुमार घटना के बाद देर रात थाना पहुंचकर जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी संतोष कुमार गिरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच और मामले की जांच की.पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. भुक्तभोगी राकेश ने बताया कि प्रतापपुर गांव के सहकर्मी बिजली मिस्त्री रितेश ठाकुर के घर खाना खाकर ग्रिड पर ड्यूटी करने जा रहे थे.इसी बीच बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने हथियार सटा दिया और मारपीट कर मोबाइल व बाइक लूट लिया. तस्करी के लिए ले जा रहे हैं 12 भैंस जब्त ऊंटारी रोड. थाना पुलिस ने ऊंटारी बाजार में गश्ती के दौरान तस्करी के लिए ले जा रहे भैंस लदे पिकअप वैन को जब्त किया है . वैन पर 12 भैंस लदा हुआ था. इनमें दो भैंस की मौत हो चुकी थी. हालांकि पुलिस को देखते ही वाहन चालक व अन्य लोग वाहन छोड़कर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि करीब डेढ़ बजे गश्ती के दौरान एक पिकअप वैन (जेएच 03 एएन 5609) को रोका गया. तलाशी लेने पर वैन पर 12 भैंस लदा हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola