सुदना देवी मंडप में अक्षय तृतीया उत्सव 19 को, तैयारी शुरू

Updated:
विज्ञापन
सुदना देवी मंडप में अक्षय तृतीया उत्सव 19 को, तैयारी शुरू

सुदना देवी मंडप में अक्षय तृतीया उत्सव 19 को, तैयारी शुरू

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर के सुदना स्थित देवी मंडप में अक्षय तृतीया उत्सव सह भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनायी जायेगी. यह जानकारी देवी मंडप के महंत अभिमन्यु ओझा ने दी. उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया उत्सव के अवसर पर विशेष अनुष्ठान किया गया है. पूजा अर्चना के बाद रविवार को तीन बजे से सुंदरकांड का पाठ शुरू होगा. आचार्य पंडित प्रभु नारायण पाठक के नेतृत्व में सुंदर कांड व हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ किया जायेगा. पूजा अनुष्ठान की तैयारी जोरों पर चल रही है. इसे सफल बनाने में राजा पाठक, नवल किशोर तिवारी, रमाकांत पांडेय, मनीष उपाध्याय, राजीव रंजन पांडेय, अजय दुबे, राजा गुप्ता,सुधीर सोनी, कालिंदा ओझा, मधु ओझा, सीनू पाठक, गुड़िया सिंह, रंजुला सिन्हा, सुरुचि, शोभा गुप्ता, शोभा दुबे सहित कई लोग सक्रिय हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola