चार माह से छात्र आंदोलन के बाद विशेष परीक्षा के रजिस्ट्रेशन का रास्ता साफ

Updated:
विज्ञापन
चार माह से छात्र आंदोलन के बाद विशेष परीक्षा के रजिस्ट्रेशन का रास्ता साफ

चार माह से छात्र आंदोलन के बाद विशेष परीक्षा के रजिस्ट्रेशन का रास्ता साफ

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पांकी 422 विद्यार्थियों के भविष्य पर मंडरा रहा संकट आखिरकार टल गया. चार महीने से चल रहे छात्र आंदोलन और आठ दिन की तालाबंदी के बाद प्रशासन को झुकना पड़ा. प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित होने के बाद मामला तेजी से उच्च अधिकारियों तक पहुंचा और विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की प्रक्रिया शुरू की. भाजपा नेत्री मंजू लता दुबे ने जैक बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष अनिल कुमार महतो और जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश तिवारी से मुलाकात कर रन्नेभरी स्कूल एवं कुंदरी स्थित अवधेश कुमार सिंह प्लस टू विद्यालय का पोर्टल खोलने की मांग रखी. इसे स्वीकार करते हुए विभाग ने पोर्टल खोलने की प्रक्रिया शुरू की. रन्नेभरी स्कूल के प्राचार्य कर्नल रंजीत किशोर ने देर रात तक जागकर छात्रों के फॉर्म अपलोड करने में सहयोग दिया. आंदोलन को सफल बनाने में हर्षित राज, दीपू कुमार सिंह, विकास यादव, तुलसी प्रजापति, डॉ. उमेश कुमार वैद्य, बिंदु रानी और कई अभिभावकों ने मुख्य भूमिका निभाई. छात्रों के संघर्ष और एकजुटता ने प्रशासन को समाधान निकालने पर मजबूर किया. निर्णय की जानकारी मिलते ही विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली. मिठाई बांटी गयी, पटाखे फोड़े गये और शहीद भगत सिंह चौक सहित कई जगहों पर जश्न मनाया गया. छात्रों का कहना है कि यह उनकी चार महीने की कड़ी मेहनत और संघर्ष की जीत है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola