छत्तीसगढ़ से आये 3 महिला कलाकारों को बनाया बंधक, सूचना मिलते ही पुलिस ने कराया मुक्‍त

Published at :12 May 2017 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ से आये 3 महिला कलाकारों को बनाया बंधक, सूचना मिलते ही पुलिस ने कराया मुक्‍त

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर छत्तीसगढ़ के आर्केस्ट्रा पार्टी में शामिल तीन महिला कलाकारों को पलामू के सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में बंधक बना लिया गया था. बताया गया कि गुरूवार की रात चियांकी के संजय सिंह का तिलकोत्सव था. संजय सिंह का घर चियांकी के बैगा टोला में है. उसी तिलक में कार्यक्रम पेश करने के […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

छत्तीसगढ़ के आर्केस्ट्रा पार्टी में शामिल तीन महिला कलाकारों को पलामू के सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में बंधक बना लिया गया था. बताया गया कि गुरूवार की रात चियांकी के संजय सिंह का तिलकोत्सव था. संजय सिंह का घर चियांकी के बैगा टोला में है. उसी तिलक में कार्यक्रम पेश करने के लिए छत्तीसगढ़ से आर्केस्ट्रा पार्टी मंगाया गया था.

इसी बीच आर्केस्ट्रा के मालिक के साथ संजय सिंह का पैसे को लेकर विवाद हो गया. इसी विवाद में संजय सिंह ने महिला कलाकारों को बंधक बनाकर रख लिया. कहा कि तभी मुक्त करेंगे जब मालिक आकर पैसा वापस करेगा.

शुक्रवार को बंधक बने महिला कलाकारों में से एक ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर डायल किया. घटना की जानकारी दी. पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर जिससे सूचना मिली थी उस नंबर को ट्रेस कर वहां तक पहुंची जहां महिला कलाकारों को बंधक बनाकर रखा गया था. वहां से तीनों महिला कलाकारों को पुलिस ने मुक्त कराया साथ ही उन्हें बंधक बनाकर रखने वाले संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया.

एसपी माहथा ने बताया कि महिला कलाकारों के लिखित आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. छापामारी का नेतृत्व सदर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola