ePaper

छात्र संगठन के नाम पर हो रहा ब्लैकमेलिंग : डॉ प्रसाद

Updated at : 08 Feb 2020 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
छात्र संगठन के नाम पर हो रहा ब्लैकमेलिंग : डॉ प्रसाद

मेदिनीनगर : नीलांबर-पीतांबर विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ विजय कुमार प्रसाद ने कहा कि रिजल्ट में गड़बड़ी व हेराफेरी के मामले में पूर्वाग्रह व साजिश है. इसमें विवि के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हैं. परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रसाद ने कहा कि रिजल्ट के मामले में जांच चल रही है. इस पद से जब चाहें […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : नीलांबर-पीतांबर विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ विजय कुमार प्रसाद ने कहा कि रिजल्ट में गड़बड़ी व हेराफेरी के मामले में पूर्वाग्रह व साजिश है. इसमें विवि के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हैं. परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रसाद ने कहा कि रिजल्ट के मामले में जांच चल रही है. इस पद से जब चाहें इस्तीफा दे देंगे. लेकिन इस परिस्थिति में पद छोड़ने से इस साजिश में शामिल लोगों को मनोबल बढ़ेगा. इसलिए जांच प्रक्रिया पूरी होने तक इस पद पर काम करते रहेंगे.

उन्होंने कहा कि जिस संगठन आपसू की शिकायत पर यह सब किया गया है. यह छात्र संगठन पंजीकृत नहीं है और ना ही शिकायत करने वाले लोग इस विवि के छात्र हैं. असल में यह कुछ ऐसे लोगों की संस्था है, जो लोगों को ब्लैकमेल कर अपना उल्लू सीधा करते हैं.

इस संबंध में वीसी डॉ एसएन सिंह ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक डॉ विजय कुमार प्रसाद को परीक्षा विभाग के कंप्यूटर सेंटर जाने से रोकने के संबंधी कोई निर्देश विवि स्तर से जारी नहीं किया गया है और न ही किसी प्रकार की कोई रोक लगायी गयी है. रिजल्ट गडबड़ी के मामले में जो शिकायत की गयी है.

जांच कमेटी बनायी गयी है. जांच कमेटी जब तक अपना रिपोर्ट नहीं देती, तब तक किसी को दोषी नहीं माना जा सकता. उधर आपसू के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का कहना है कि परीक्षा नियंत्रक खुद प्रश्नपत्र लीक करते हैं. अभिभावक के नाते चुप बैठे रहे. उन्होंने कहा कि आवेदन देने वाले सारे छात्र इसी विवि के पढ़ने वाले हैं. हम उन सभी का पहचान पत्र उपलब्ध करा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola