ePaper

छतरपुर : बगमनवा जंगल में मिला शख्‍स का शव, जमीन विवाद में हत्‍या की आशंका

Updated at : 09 Jan 2020 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
छतरपुर : बगमनवा जंगल में मिला शख्‍स का शव, जमीन विवाद में हत्‍या की आशंका

राजीव सिन्हा, पलामू (छतरपुर) थाना क्षेत्र के विषयपुर गांव स्थित हगणि पहाड़ के समीप बगमनवा जंगल में एक अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी है. मृतक की पहचान बंधु सिंह खरवार के रूप में की गयी. बंधु सिंह खरवार बुधवार से लापता थे. परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे. इसी […]

विज्ञापन

राजीव सिन्हा, पलामू (छतरपुर)

थाना क्षेत्र के विषयपुर गांव स्थित हगणि पहाड़ के समीप बगमनवा जंगल में एक अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी है. मृतक की पहचान बंधु सिंह खरवार के रूप में की गयी. बंधु सिंह खरवार बुधवार से लापता थे. परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे. इसी बीच गुरुवार को हगणि पहाड़ के समीप बगमनवा जंगल से खून से लथपथ बंधु सिंह खरवार का शव बरामद किया गया.

परिजनों ने जमीन विवाद में बंधु की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है. मृतक बंधु का बेटा रामपुकार सिंह ने बताया कि गांव की जमीन का विवाद चल रहा था, उसी को लेकर मेरे पिता की हत्या की गयी है.

बंधु सिंह बुधवार की सुबह घर से मवेशी चराने हगणि पहाड़ के बगमनवा जंगल में गये हुए थे. शाम तक घर नहीं लौटे. काफी खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चला. उसके बाद गुरुवार को परिजन जंगल की ओर खोजने के लिए गये. जंगल में बंधु सिंह का शव बरामद हुआ.

थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है, परिजनों के आरोप के आलोक में जांच कर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola