Jharkhand : पलामू में छठ घाट के पास बने कुआं में डूब गयीं दो बहनें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2019 9:10 AM
पाटन : झारखंड के पलामू जिला के पाटन थाना क्षेत्र में छठ पूजा के दूसरे दिन सुबह के अर्घ के समय दो बहनों की डूबने से मृत्यु हो गयी. दोनों ममेरी-फुफेरी बहनें छठ देखने के लिए पाटन थाना क्षेत्र के कोइरियाडीह छठ घाट के पास गयीं थीं. काफी देर तक किसी ने उन्हें नहीं देखा, […]
पाटन : झारखंड के पलामू जिला के पाटन थाना क्षेत्र में छठ पूजा के दूसरे दिन सुबह के अर्घ के समय दो बहनों की डूबने से मृत्यु हो गयी. दोनों ममेरी-फुफेरी बहनें छठ देखने के लिए पाटन थाना क्षेत्र के कोइरियाडीह छठ घाट के पास गयीं थीं. काफी देर तक किसी ने उन्हें नहीं देखा, तो खोजबीन शुरू हुई. काफी देर बाद दोनों का शव कुआं में देखा गया. इसके बाद छठ घाट पर चीख-पुकार मच गयी.
एक बच्ची पाटन के बरडीहा गांव के मोती साव की पुत्री प्रभा कुमारी थी, तो दूसरी सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह के संतोष साव की पुत्री गुड्डी कुमारी. प्रभा और गुड्डी के शव कुआं में मिलने की सूचना पर पाटन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
बताया जाता है जिस कुआं में डूबने से दोनों बहनों की मौत हुई है, वह कोइरियाडीह की नदी में खोदकर बनाया गया था. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. दोनों बच्चियों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










