ट्रेन के ठहराव, आरक्षण काउंटर और रेल ओवरब्रिज के लिए हैदरनगर स्टेशन पर आंदोलन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2019 2:48 PM
जफर हुसैन हैदरनगर : झारखंड के पलामू जिला में स्थित हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर पांच मांगों के समर्थन में आंदोलन किया गया. चेतावनी दी गयी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गयीं, तो रेल का चक्का जाम कर दिया जायेगा. सोमवार को लोक जन चेतना मंच ने स्टेशन पर धरना दिया. कहा कि उन्होंने ट्रेन […]
जफर हुसैन
हैदरनगर : झारखंड के पलामू जिला में स्थित हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर पांच मांगों के समर्थन में आंदोलन किया गया. चेतावनी दी गयी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गयीं, तो रेल का चक्का जाम कर दिया जायेगा. सोमवार को लोक जन चेतना मंच ने स्टेशन पर धरना दिया. कहा कि उन्होंने ट्रेन के ठहराव, आरक्षण काउंटर और रेल ओवरब्रिज के निर्माण समेत अपनी पांच मांगें रखी हैं.
मंच के अध्यक्ष प्रेमतोष सिंह ने कहा कि हैदरनगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक मनोज राय के माध्यम से डीआरएम मुगलसराय को मांग पत्र दिया गया है. मांग पत्र में सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का हैदरनगर, मोहम्मदगंज, उंटारी रोड, बिहार के नबीनगर, अंकोरहा में करने ठहराव देने, रेलवे क्रॉसिंग 50बी पर ओवरब्रिज का निर्माण कराने, सोन नगर-गढ़वा रोड रेल खंड के आरक्षण काउंटरों का संचालन सप्ताह के सभी दिन 24 घंटे करने, सभी पैसेंजर ट्रेनों के समय में सुधार करने की मांग शामिल हैं.
मंच के अध्यक्ष प्रेमतोष सिंह ने कहा कि 15 दिनों के अंदर यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो रेल का चक्का जाम करके कोयला ढुलाई ठप कर दिया जायेगा. जिस जगह मंच ने धरना दिया, वहां सुरक्षा-व्यवस्था को संभालने के लिए जपला के आरपीएफ इंस्पेक्टर एसपी सिंह को तैनात किया गया था. मौके पर रवींद्र सिंह, सज्जू खान, मोहम्मद जकारिया, जाफर हवारी, राजू खान, पप्पू अग्रवाल व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










