सुबह सात से रात 12 तक नो-इंट्री

���ेदिनीनगर : दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर नजर रखा जायेगा. उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने इसके लिए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को जिम्मेवारी दी है. डीसी डॉ अग्रहरि ने दुर्गापूजा के विधि व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को बैठक की. बैठक में बताया गया कि पूजा के दौरान प्लास्टिक पर पूरी […]
मेदिनीनगर : दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर नजर रखा जायेगा. उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने इसके लिए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को जिम्मेवारी दी है. डीसी डॉ अग्रहरि ने दुर्गापूजा के विधि व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को बैठक की. बैठक में बताया गया कि पूजा के दौरान प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. पूजा पंडालों में प्रसाद देने के लिए पतल के दोने का प्रयोग होगा. इसके अलावा सभी पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगेगा. इसके लिए पदाधिकारियों को पुजा समिति के साथ समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया है.
डीजे होगा जब्त : उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि हाई वैल्यूम में गाना बजाने पर डीजे को जब्त किया जायेगा. सभी बीडीओ व थाना प्रभारी डीजे संचालकों की बैठक बुलाकर निर्देशित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










