पूर्व मुखिया ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
Updated at : 07 Aug 2019 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

मेदिनीनगर/चतरा : झारखंड में अलग-अलग हुई दो घटना में अपनों ने ही अपनों की जान ले ली. पहली घटना पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र के सिलदिलिया कला गांव की है. पूर्व मुखिया जगरनाथ साव ने पत्नी कांति देवी (पूर्व मुखिया) की हत्या कर दी. फिर खुद आत्महत्या कर ली. दूसरी ओर हंटरगंज के डाहा गांव […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर/चतरा : झारखंड में अलग-अलग हुई दो घटना में अपनों ने ही अपनों की जान ले ली. पहली घटना पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र के सिलदिलिया कला गांव की है.
पूर्व मुखिया जगरनाथ साव ने पत्नी कांति देवी (पूर्व मुखिया) की हत्या कर दी. फिर खुद आत्महत्या कर ली. दूसरी ओर हंटरगंज के डाहा गांव में अरविंद यादव ने पिता श्यामदेव यादव की हत्या कर दी. सिलदिलिया कला गांव निवासी पूर्व मुखिया जगरनाथ साव की किसी बात को लेकर पत्नी कांति देवी से नोंक-झोंक हुई.
इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर दी. फिर खुद जहर खा कर आत्महत्या कर ली. यह घटना मंगलवार की दोपहर की है. ग्रामीणों के अनुसार, जगरनाथ मानसिक रूप से बीमार था. उसका इलाज रांची में हो रहा था. वहीं, ग्रामीणों ने बिना पुलिस को सूचित किये दोनों शवों का दाह संस्कार कर दिया.
चतरा में पिता की जान ली, गिरफ्तार : हंटरगंज के डाहा गांव में सोमवार की रात अरविंद ने गला दबा कर पिता श्यामदेव यादव की हत्या कर दी.
इधर, मृतक की पत्नी लक्ष्या देवी ने कहा कि कै-दस्त होने से उसके पति की मौत हो गयी. दूसरी ओर मृतक के मंझले पुत्र देवकुमार व ग्रामीणों ने अरविंद को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. ग्रामीणों ने बताया कि श्यामदेव व उनकी पत्नी लक्ष्या देवी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी. इस बीच अरविंद वहां पहुंचा और पिता की गला दबा कर हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




