घर में घुसे चार युवकों को ग्रामीणों ने घेरा, िगरफ्तार

हुसैनाबाद पलामू : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दरूआ बेनी पंचायत के एक गांव के एक घर में घुसे चार युवकों को ग्रामीणों ने धर दबोचा और चारों की जमकर पिटाई की. इस घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी व पुलिस दल उक्त गांव पहुंची. पुलिस ने देखा कि 15 से 20 की संख्या […]
हुसैनाबाद पलामू : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दरूआ बेनी पंचायत के एक गांव के एक घर में घुसे चार युवकों को ग्रामीणों ने धर दबोचा और चारों की जमकर पिटाई की. इस घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी व पुलिस दल उक्त गांव पहुंची. पुलिस ने देखा कि 15 से 20 की संख्या में कुछ ग्रामीण चारों युवकों को घेरे हुए हैं.
पुलिस को देखते ही सभी ग्रामीण उक्त स्थल से चल दिये. इसके बाद पुलिस ने चारों युवकों अरबाज खान ग्राम बरवाडीह थाना मोहम्मदगंज, सोनम हुसैन नावा बाजार ,समर आलम ,दानिस अहमद कुंड मुहल्ला मेदिनीनगर को गिरफ्तार कर लिया.
इस संबंध में हुसैनाबाद थाना में विरेंद्र सिंह ने मामला दर्ज कराया है. इसमें कहा गया है कि चारों युवक घर में घुस कर उसकी बेटी को ढूंढ़ रहे थे. इस घटना में शामिल दो युवक अलमीरा तोड़ कर दस हजार रुपये भी निकाल लिये.भागने के क्रम में उन्हें चोट पहुंची है. कुछ ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो मॉब लिंचिंग की घटना हो सकती थी. पुलिस ने उक्त चारों को युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










