राष्ट्र विरोधियों को बैलेट से दें जवाब

Updated at : 07 Apr 2019 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्र विरोधियों को बैलेट से दें जवाब

मेदिनीनगर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सेना के शौर्य व वीरता पर सवाल उठाने वाले राष्ट्र विरोधी शक्तियों को बैलेट से जवाब देने की जरूरत है. क्योंकि राष्ट्र विरोधी सोच रखने वाले कांग्रेस, झामुमो, राजद जैसे दलों ने सेना की वीरता पर सवाल उठाते हुए सबूत मांग रहे थे. ऐसे लोग सेना व […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सेना के शौर्य व वीरता पर सवाल उठाने वाले राष्ट्र विरोधी शक्तियों को बैलेट से जवाब देने की जरूरत है. क्योंकि राष्ट्र विरोधी सोच रखने वाले कांग्रेस, झामुमो, राजद जैसे दलों ने सेना की वीरता पर सवाल उठाते हुए सबूत मांग रहे थे. ऐसे लोग सेना व जनता का मनोबल तोड़ने क काम करते है. इसलिए ऐसे दलों के मनोबल को तोड़कर पुन : देश के मान-सम्मान, सुरक्षा के लिए मोदी जी के नेतृत्व में 2019 में सरकार बनाने की जरूरत है.

मुख्यमंत्री श्री दास शनिवार को पलामू संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वीडी राम के नामांकन कार्यक्रम में भाग लेने आये थे. नामांकन के पूर्व शिवाजी मैदान में आयोजित सभा में सीएम श्री दास ने कांग्रेस, झामुमो व राजद आदि को निशाने पर लिया. साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पिछले साढ़े चार वर्षों में हुए कार्यों का लेखाजोखा भी रखा. मंडल परियोजना के संदर्भ में सीएम श्री दास ने कहा कि जो भी तकनीकी अड़चनें थी, उसे दूर कर लिया गया है.

आचार संहिता के समाप्त होते ही मंडल परियोजना का काम शुरू होगा. झारखंड को आगे ले जाने के लिए सरकार पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सांसद के रूप में वीडी राम ने पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ काम किया है. इसलिए उन्हें यह पूरा भरोसा है कि पिछले बार से भी अधिक मतों से पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता इन्हें जिताने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वाले कांग्रेस सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा देती है.

जबकि गरीबों के विकास के लिए कुछ भी नही सोचती. 55 साल के शासनकाल में कांग्रेस गरीबी दूर नही कर सकी. जबकि मोदी जी के नेतृत्व में साढ़े चार वर्षों में गरीबों के जीवन स्तर में व्यापक बदलाव हुआ है. पक्के मकान मिले है. घरों तक एलपीजी गैस पहुंचा है.

मौके पर प्रत्याशी वीडी राम, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, विधायक राधाकृष्ण किशोर, सत्येंद्र तिवारी, आलोक चौरसिया, संजय सेठ, शिवपूजन पाठक, मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर अरुणा शंकर, डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह, जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, जिप सदस्य प्रमोद सिंह, विपिन बिहारी सिंह, दुर्गा जौहरी, शिवकुमार मिश्रा, लवली गुप्ता, प्रभात भुइयां, अरविंद गुप्ता सहित सैकडों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola