मतदान केंद्रों पर सक्रिय रहें कार्यकर्ता : चंद्रवंशी

विश्रामपुर : विश्रामपुर के आरसीआइटी कॉलेज के सभागार में भाजपा की बैठक हुई.इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, सांसद बी डी राम,पलामू जिलाध्यक्ष नारेंद्र पांडेय,गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी सहित पलामू व गढ़वा जिला के कई दिग्गज भाजपाई शामिल हुए. बैठक का संचालन विधायक प्रतिनिधि सत्येंद्रनाथ चौबे उर्फ ललन चौबे ने किया.बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान […]
विश्रामपुर : विश्रामपुर के आरसीआइटी कॉलेज के सभागार में भाजपा की बैठक हुई.इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, सांसद बी डी राम,पलामू जिलाध्यक्ष नारेंद्र पांडेय,गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी सहित पलामू व गढ़वा जिला के कई दिग्गज भाजपाई शामिल हुए.
बैठक का संचालन विधायक प्रतिनिधि सत्येंद्रनाथ चौबे उर्फ ललन चौबे ने किया.बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुआ.बैठक में चुनावी अभियान को सशक्त बनाने पर चर्चा हुई.निर्णय लिया गया कि आगामी आठ अप्रैल तक शक्ति केंद्र के विस्तारक का चयन,चयनित पन्ना प्रमुखों व बूथ पालकों की समीक्षा पूरी कर ली जाये.
स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने बैठक में पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को जीत के कई मंत्र बताये. सांसद बीडी राम ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां ही पार्टी के जीत का रास्ता तय करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




