लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार

मेदिनीनगर : मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने मारपीट कर लूटपाट करने के आरोपी बाबू बक्सी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सदर थाना प्रभारी दुलर चौडे ने बताया कि जेलहता के राजेश शर्मा गांव में फेरी लगाकर पान मसाला बेचने का काम करता है. सोमवार को भी वह गांव के तरफ से पान […]
मेदिनीनगर : मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने मारपीट कर लूटपाट करने के आरोपी बाबू बक्सी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सदर थाना प्रभारी दुलर चौडे ने बताया कि जेलहता के राजेश शर्मा गांव में फेरी लगाकर पान मसाला बेचने का काम करता है. सोमवार को भी वह गांव के तरफ से पान मसाला बेच कर वापस अपने घर जेलहता आ रहा था. इसी दौरान लीलवाकरम के पास बाबू बक्सी तीन चार लोगों के साथ हड़िया दारू पी रहा था.
जैसा ही राजेश को देखा कि दौड़ा कर मोटरसाइकिल रोककर राजेश के साथ मारपीट करने लगा. इस क्रम में राजेश के पास से दो हजार रुपये भी लूट लिए और राजेश को चेतावनी दिया कि यदि इस घटना के बारे में किसी को बताएगा तो जान मार देंगे . अपने को कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह का आदमी बताया. थाना प्रभारी ने बताया कि राजेश शर्मा के शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबू बक्सी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया,. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी बाबू बक्सी जेल जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










