ePaper

वन्य प्राणियों का संरक्षण जरूरी : सिंह

Updated at : 05 Oct 2018 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
वन्य प्राणियों का संरक्षण जरूरी : सिंह

मेदिनीनगर : वन विभाग के आरसीसीएफ एनके सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण जरूरी के लिए वन्य प्राणियों का संरक्षण जरूरी है. आज कई जीव समाप्ति के कगार पर है. ऐसे में सभी लोगों की जिम्मेवारी बनती है कि जो जीव जंतु विलुप्त हो रहे हैं, उसका संरक्षण करें. आरसीसीएफ श्री सिंह मेदिनीनगर वन […]

विज्ञापन
मेदिनीनगर : वन विभाग के आरसीसीएफ एनके सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण जरूरी के लिए वन्य प्राणियों का संरक्षण जरूरी है. आज कई जीव समाप्ति के कगार पर है. ऐसे में सभी लोगों की जिम्मेवारी बनती है कि जो जीव जंतु विलुप्त हो रहे हैं, उसका संरक्षण करें. आरसीसीएफ श्री सिंह मेदिनीनगर वन प्रमंडल द्वारा आयोजित वन्य प्राणी सप्ताह व रक्तदान शिविर में बोल रहे थे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता वन प्रमंडल पदाधिकारी एनसीएस मुंडा ने की. आरसीसीएफ श्री सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक मनुष्य का दायित्व है. इसके प्रति अनदेखी का भाव आने वाले समय में भयावह रूप से सकता है. पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ हमें वन्य प्राणियों के प्रति भी सहानुभूति व दया का भाव रखना चाहिए. वनकर्मी अपने दायित्व के साथ-साथ सामाजिक दायित्व के निर्वह्न के प्रति सजग व सक्रिय है, इसका उदाहरण रक्तदान शिविर है.
वन संरक्षक कुमार मनीष अरविंद ने कहा कि वन व वन्य प्राणियों का संरक्षण के प्रति आमलोगों को सजग व संवेदनशील होना होगा, तभी इनका संरक्षण हो सकता है. डीएफओ एनसीएस मुंडा ने कहा कि हमें देने की परंपरा को विकसित करना होगा. उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है. उन्होंने लोगों से वन व वन्य प्राणियों के प्रति अपना पन का भाव विकसित करने का अपील की.शिविर में आरसीसीएफ एनके सिंह, डीएफओ एनसीएस मुंडा सहित 40 वनकर्मियों ने रक्तदान किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola