फरक्का में सात एमएम पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 15 Sep 2025 5:06 PM

विज्ञापन

फरक्का थाना पुलिस ने जयरामपुर गांव से 7 एमएम पिस्टल के साथ रबीउल शेख को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर पकड़े गए रबीउल की तलाशी लेने पर पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह पिस्टल किसी को देने वाला था। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उसे सोमवार को जंगीपुर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फरक्का. फरक्का थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव से एक युवक को 7 एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. आईसी नीलोत्पल मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इमामनगर गांव निवासी रबीउल शेख को जयरामपुर इलाके में देखा गया. उसकी तलाशी लेने पर एक 7 एमएम का पिस्टल बरामद किया गया. थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह यह पिस्टल किसी को देने वाला था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया. मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे सोमवार को जंगीपुर स्थित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIKASH JASWAL

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola