माध्यमिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

Updated:
विज्ञापन
माध्यमिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का गुरुवार को जिदातो उच्च विद्यालय, पाकुड़ में शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें कार्य : डीसी नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का गुरुवार को जिदातो उच्च विद्यालय, पाकुड़ में शुभारंभ किया गया. उपायुक्त मनीष कुमार ने मूल्यांकन केंद्र शुभारंभ किया. मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाये, ताकि विद्यार्थियों को उनके परिश्रम के अनुरूप सही मूल्यांकन मिल सके. उन्होंने निर्देश दिया कि मूल्यांकन केंद्र परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा. सभी शिक्षक निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अनुशासन के साथ मूल्यांकन कार्य संपन्न करें. जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती ने कहा कि मूल्यांकन कार्य शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. सभी शिक्षक निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप उत्तर पुस्तिकाओं का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करें, ताकि विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के अनुसार उचित अंक मिल सकें. उन्होंने कहा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन से परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और मजबूत होती है. जानकारी के अनुसार इस मूल्यांकन कार्य के लिए कुल 310 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो निर्धारित अवधि के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा करेंगे.

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola