ePaper

प्रत्याशियों की व्यय संबंधित जांच 11 व 18 को

Updated at : 04 Nov 2024 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
प्रत्याशियों की व्यय संबंधित जांच 11 व 18 को

चुनाव अभिकर्ता के माध्यम से लेखा जांच दल के समक्ष जांच कराने के लिए मूल व्यय पंजी

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. विधानसभा चुनाव के अभ्यर्थियों का व्यय संबंधित लेखा की पहली जांच व्यय प्रेक्षक संजय नरगस, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार, कोषांग के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारी की उपस्थिति में सूचना भवन सभागार में किया गया. इस दौरान लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र, पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र एवं महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थी व उनके प्रतिनिधि चुनावी व्यय मिलान हेतु उपस्थित हुए. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों के व्यय संबंधी लेखा की जांच के लिए तीन तिथियां निर्धारित की गयी है. दूसरा व्यय लेखा मिलान 11 नवंबर एवं तीसरा व्यय लेखा मिलान 18 नवंबर को किया जाएगा. सुबह के 10:30 बजे से शाम पांच बजे तक व्यय लेखा का मिलान किया जा रहा. उक्त को लेकर अभ्यर्थी को स्वयं अथवा अपने प्राधिकृत चुनाव अभिकर्ता के माध्यम से लेखा जांच दल के समक्ष जांच कराने के लिए मूल व्यय पंजी के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola