उन्नति का पहिया ने बदली विद्यार्थियों की राह, साइकिल मिलते ही खुशी से झूम उठे बच्चे
विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण करते प्रखंड प्रमुख व अन्य | Prabhat Khabar Network
पाकुड़िया के 14 सरकारी स्कूलों के 292 छात्र-छात्राओं को उन्नति का पहिया योजना के तहत साइकिल मिली. साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे.
पाकुड़िया : राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, पाकुड़िया में गुरुवार को उन्नति का पहिया योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, बीपीओ बीरनाल सोरेन सहित संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया.
आपके शहर में
साइकिल पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे, सरकार के प्रति जताया आभार
योजना के तहत प्रखंड के गनपुरा, मोंगलाबांध, सपादाहा, दुर्गापुर सहित 14 सरकारी विद्यालयों के कक्षा आठ में अध्ययनरत कुल 292 छात्र-छात्राओं को साइकिल दी गयी. इनमें 215 छात्र और 77 छात्राएं शामिल हैं. साइकिल मिलने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे. विद्यार्थियों ने सरकार और शिक्षा विभाग के प्रति आभार जताया. कार्यक्रम में संबंधित विद्यालयों के शिक्षक और कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए