पाकुड़ में अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा, आधी रात रानीपुर चेकपोस्ट पहुंचे DMO
निरीक्षण करते जिला खनन पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ जिला खनन पदाधिकारी ने रानीपुर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया और अवैध खनिज परिवहन रोकने के लिए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.
पाकुड़. जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार देर रात हिरणपुर अंचल के रानीपुर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने चेकपोस्ट की कार्यप्रणाली, खनिज परिवहन से जुड़े अभिलेख और वाहनों की जांच व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया.
निरीक्षण के दौरान डीएमओ ने खनिज परिवहन में निर्धारित नियमों के पालन, वाहनों के जरूरी दस्तावेज और जांच की प्रक्रिया की जानकारी ली. उन्होंने चेकपोस्ट से गुजरने वाले प्रत्येक खनिज परिवहन वाहन की नियमित और प्रभावी जांच सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया.
अवैध परिवहन पर कार्रवाई के निर्देश
जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि खनिजों के अवैध परिवहन और नियमों के उल्लंघन के मामलों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए. संदिग्ध वाहनों की गहन जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
राजेश कुमार ने कहा कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है. उन्होंने चेकपोस्ट की जांच व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा खनिज परिवहन से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया.
उन्होंने संबंधित कर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरता और तत्परता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया. डीएमओ ने स्पष्ट किया कि खनिज परिवहन में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










