पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर चला विभाग का बुलडोजर, तीन पुलिया ध्वस्त
जेएसीबी के माध्यम से पुलिया को तोड़ते | Prabhat Khabar Network
लिट्टीपाड़ा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क और पुलिया में अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने तीन पुलिया को जेसीबी से तोड़ दिया है.
लिट्टीपाड़ा :: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जोरडीहा पंचायत के कुटलो आरईओ सड़क से बड़ा कुटलो बुचु टोला तक बन रही करीब एक किलोमीटर सड़क में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सामने आयी अनियमितता के बाद बुधवार को विभाग ने कार्रवाई की. कार्यपालक अभियंता एतवारी मंडल के निर्देश पर विभागीय टीम ने निर्माणाधीन तीन पुलिया को जेसीबी से तोड़ दिया.
गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं
सहायक अभियंता दुर्गा सोरेन, कनीय अभियंता राकेश कुमार एवं जयकिशन मंडल की मौजूदगी में तीनों पुलिया को बारी-बारी से तोड़ा गया. सहायक अभियंता ने बताया कि कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है. उन्होंने कहा कि सड़क एवं पुलिया निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निर्माण में निर्धारित सामग्री और तकनीकी मानकों का पालन अनिवार्य है.
ग्रामीणों ने जताया संतोष
अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य की जांच की जाएगी. जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. विभागीय कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने संतोष जताते हुए उम्मीद जाहिर की कि सड़क एवं पुलिया का निर्माण निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










