पाकुड़ बीएड कॉलेज में विद्यार्थियों को मिला गुरु मंत्र,पढ़ाई के साथ कौशल पर जोर

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ बीएड कॉलेज में इंट्रोडक्शन प्रोग्राम का समापन हुआ. प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षक बनने के लिए अनुशासन और कौशल विकास का महत्व समझाया.

विज्ञापन

पाकुड़. पाकुड़ बीएड कॉलेज में नये विद्यार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय स्टूडेंट इंट्रोडक्शन प्रोग्राम का बुधवार को समापन हुआ. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, अध्ययन अध्यापन प्रक्रिया और विभिन्न शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गयी. साथ ही उन्हें बेहतर शिक्षक बनने के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया.

शिक्षक की भूमिका सिर्फ पाठ पढ़ाने तक नहीं

समापन अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि डीएलएड की पढ़ाई केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षक तैयार करने की प्रक्रिया है. शिक्षक का दायित्व पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं है. विद्यार्थियों की क्षमता, रुचि और जरूरतों को समझकर उनके सर्वांगीण विकास में योगदान देना भी शिक्षक की जिम्मेदारी है.

ज्ञान के साथ संवेदनशीलता भी जरूरी

उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ प्रशिक्षण लेने की अपील की. कहा कि भावी शिक्षकों को विषय ज्ञान के साथ संवाद कौशल, व्यवहारिक समझ, तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता भी विकसित करनी चाहिए.

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कॉलेज के नियम, पाठ्यक्रम की रूपरेखा, शिक्षण पद्धतियों और प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी गयी. प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों से शैक्षणिक और सह शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया.



विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola