पाकुड़ में हर घर तिरंगा अभियान ने पकड़ी रफ्तार,घर-घर बांटा गया तिरंगा
झंडे का वितरण करती वार्ड पार्षद | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ के वार्ड 11 में पार्षद निभा देवी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित कर राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया.
पाकुड़. राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के वार्ड संख्या 11 में वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों को तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया. साथ ही स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गौरव के साथ मनाने की अपील की.
घर-घर पहुंचा राष्ट्रीय ध्वज
अभियान के दौरान वार्डवासियों के बीच तिरंगा वितरित किया गया. राष्ट्रीय ध्वज पहुंचने से लोगों में उत्साह का माहौल दिखा. वार्ड पार्षद ने अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की अपील की.
निभा देवी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान का प्रतीक है. हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है. राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है.
बच्चों और युवाओं को भी जागरूक करने की अपील
पार्षद निभा देवी ने वार्डवासियों से अपील की कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर ध्वज संहिता का पालन करते हुए तिरंगा फहराएं. साथ ही बच्चों और युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में जागरूक करें. वार्डवासियों ने अधिक से अधिक लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने और स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










