स्नातक सीट कटौती में संशोधन के आश्वासन पर छात्रों का आंदोलन समाप्त :10 दिन में संशोधन नहीं तो 11वें दिन कॉलेज में तालाबंदी
महाविद्यालय का ताला खोलने के बाद केकेएम कॉलेज प्राचार्य के साथ छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ के कॉलेजों में स्नातक सीट कटौती के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी. विश्वविद्यालय ने संशोधन के लिए 10 दिन का समय मांगा, चेतावनी दी गई है.
पाकुड़ :: विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक में हुई सीट कटौती के संशोधन के आश्वासन पर बुधवार को छात्र-छात्राओं ने आंदोलन समाप्त कर दिया है. छात्र नेता कमल मुर्मू ने बताया कि पाकुड़ सहित संताल परगना के महाविद्यालयों में स्नातक में सीट कटौती को लेकर लगातार विरोध किया जा रहा था. छात्र-छात्राओं के विरोध को देखते हुए विश्वविद्यालय की ओर से सीट कटौती में संशोधन को लेकर आश्वासन मिला है.
विश्वविद्यालय की ओर से 10 दिन का समय लिया गया है. 10 दिन के बाद यदि सेट कटौती मामले में संशोधन नहीं किया जाता है तो 11 में दिन पुन: आंदोलन किया जाएगा. कॉलेज में तालाबंदी कर दी जाएगी. बता दें कि पाकुड़ महाविद्यालय सहित संताल परगना के अन्य महाविद्यालयों में स्नातक में सीट कटौती को लेकर छात्रों के द्वारा आंदोलन किया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राघव कुमार मिश्रा
राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










