अमड़ापाड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस
मृतक का शव | Prabhat Khabar Network
अमड़ापाड़ा संथाली पंचायत के आमिरजोला गांव के पास जंगल में बुधवार देर शाम एक 17 वर्षीय किशोर का शव पेड़ से लटका मिला. मृतक की पहचान टुटुल देहरी, पिता देवा देहरी के रूप में हुई. ग्रामीणों की सूचना पर एसआई कवींद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. शव से दुर्गंध आ रही थी, घटना एक-दो दिन पुरानी लग रही है. पुलिस को आत्महत्या की आशंका है, पोस्टमार्टम के बाद ही करणो का चलेगा पता.
अमड़ापाड़ा : अमड़ापाड़ा संथाली पंचायत अंतर्गत आमिरजोला गांव के समीप जंगल में बुधवार की देर शाम पेड़ से रस्सी के सहारे 17 वर्षीय किशोर का शव लटकता मिला. मृतक की पहचान टुटुल देहरी, पिता देवा देहरी, निवासी आमिरजोला के रूप में हुई है. ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्ज़े में
एसआइ कवींद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया. शव से तेज दुर्गंध आ रही थी. घटना एक-दो दिन पुरानी होने की आशंका जतायी जा रही है. प्रथम दृष्टया पुलिस, किशोर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की आशंका जता रही है. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चलेगा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. परिजनों में घटना के बाद मातम पसरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रमेश भगत
रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










